फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   जुए को लेकर दो पक्षों में मारपीट, मामला दर्ज

जुए को लेकर दो पक्षों में मारपीट, मामला दर्ज

Sat, 23 Mar 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
जुए को लेकर दो पक्षों में मारपीट, मामला दर्ज
जुए को लेकर दो पक्षों में मारपीट, मामला दर्ज
विज्ञापन


कालपी (जालौन)। जुए के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक युवक को बंधक बनाने का आरोप लगाया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ संजय कुमार शर्मा का कहना है। दोनों पक्षों पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।


कालपी थानाक्षेत्र के उदनपुरा निकासा मोहल्ले में बुुधवार की रात जुआ खेलने के दौरान रुपये के लेनदेन को लेकर मोहल्ले के ही कासिम व बलराम के बीच विवाद हो गया इसके बाद जमकर मारपीट हुई। कासिम पक्ष के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर कासिम को बंधक बनाने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस सक्रिय हुई। संभावित जगहों पर सीओ संजय कुमार शर्मा व कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने दबिश दी पर कुछ घंटों बाद कासिम वापस आ गया। उसने बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट कर वनखण्डी देवी मंदिर के पास छोड़ दिया। कासिम की तहरीर पर एक ही परिवार के पूर्व सभासद जगराम अहिरवार, बलराम अहिरवार, टिंकू अहिरवार सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। उधर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद गुरुवार की देर शाम कासिम पक्ष के लोगों ने लामबंद होकर दूसरे पक्ष के बलराम अहिरवार के घर पर धावा बोला और जमकर मारपीट की। बलराम की पत्नी रानी ने कोतवाली में तहरीर देकर एक ही परिवार के कासिम, शफीक, लईक व आमिर के खिलाफ घर मे घुसकर मारपीट व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने, वहां खड़ी बाइक की तोड़ने की शिकायत कर एससीएसटी में मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन



जुए को लेकर हो चुका कई बार विवाद
उदनपुरा निकासा मोहल्ले में जुए को लेकर कई बार विवाद हो चुका है। जुए के अड्डे पर ही अवैध शराब की बिक्री व सूदखोरी का धंधा भी संचालित होता है। इसको लेकर आए दिन फायरिंग मारपीट होती रहती है। राजनैतिक सरंक्षण होने से जुआ संचालकों पर कभी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होती है, जिससे जुआ माफियाओं के हौंसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed