फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   road accident news jalaun

Jalaun Accident: मित्र की शादी में जा रहे युवक की कार पलटने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 04 Dec 2022 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 04 Dec 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
road accident news jalaun
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
जालौन जिले के कोंच में शनिवार रात मित्र की शादी में शामिल होने पनवाड़ी जा रहे कस्बे के एक युवक की कार पलटने से मौत हो गई। कस्बे के मोहल्ला तिलक नगर कंजड़ बाबा निवासी नेखपाल कुशवाहा का 18 वर्षीय पुत्र पवन शनिवार रात अपने मित्र की शादी में शामिल होने के लिए कुछ दोस्तों के साथ अपने जीजा की स्विफ्ट कार लेकर महोबा जनपद के कस्बा पनवाड़ी जा रहा था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रात करीब नौ बजे राठ के समीप सड़क पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिसके चलते पवन को गंभीर चोटें आईं जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया और रात में ही परिजन राठ के लिए रवाना हो गए थे। रविवार की दोपहर में पोस्टमार्टम होने के बाद शव कोंच लाया गया जहां मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक बाइक मिस्त्री था। वह अपने मां बाप का इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed