{"_id":"6360179b83309e0b21492ac6","slug":"crime-up-news-orai-news-orai-orai-news-knp725884951","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पांच महीने पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पांच महीने पहले हुई थी शादी
Tue, 01 Nov 2022 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
जालौन जिले के आटा में किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक का पैर टूट गए और गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने लहूलुहान हालत में पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। आटा थाना क्षेत्र के करमेर गांव निवासी अमित उर्फ कल्लू (25) रविवार को बहन को ससुराल छोड़ने गया था। जहां से रविवार देर रात वह बाइक से घर आ रहा था। आटा थाना क्षेत्र के हरीशंकरी गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। वाहन का पहिया चढ़ने से उसका पैर कट गया।
विज्ञापन
अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि अमित दिल्ली में नौकरी करता था। दिवाली पर घर आया था। मई में उसकी शादी हुई थी। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन