{"_id":"6360171d1953e2203713df79","slug":"crime-up-news-orai-news-orai-orai-news-knp725884434","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला
विज्ञापन
कुठौंद। महिला का शव घर के कमरे में साफी के फंदे से लटका मिला। पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सूचना पाकर मृतका के मायके सुढ़ार से पहुंचे परिजनों ने उत्पीड़न का आरोप लगाकर हंगामा किया।
कुठौंद थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी पंकज की 20 वर्षीय पत्नी मोहिनी का शव सोमवार की दोपहर घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की।
ससुराल वालों ने पुलिस को बताया कि नौ माह पहले मोहिनी की शादी पंकज से हुई थी। पति खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। परिजन मौत का कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
इधर, जालौन के सुढ़ार गांव से पहुंचे मोहिनी के मायके वालों ने ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। थानाध्यक्ष अखिलेश दुबे का कहना है कि मायके वालों ने फिलहाल तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।