फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   crime,up news,orai news,orai

पैसे के लेनदेन को लेकर टोल महिलाकर्मियों ने महिला के साथ की मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Tue, 01 Nov 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
crime,up news,orai news,orai
आटा। पैसे के लेनदेन के विवाद में टोल कर्मियों ने महिला के साथ जमकर मारपीट की। इसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दे दी है। तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

शहर निवासी विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता रवि राठौर सोमवार की दोपहर पत्नी के साथ कार से कालपी जा रहे थे। आटा टोल पर पैसे के लेनदेन को लेकर उनका टोल कर्मियों से विवाद हो गया। पत्नी ने कार से उतरकर बैरियर हटाने का प्रयास किया। इस पर महिला टोलकर्मियों ने पत्नी के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। टोल पर हुए विवाद की खबर पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
टोल मैैनेजर आरिफ खान का कहना है कि मामला संज्ञान में है विवाद के समय वे वहां मौजूद नहीं थे। टोल में लगे सीसीटीवी कैमरों से मामले की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष नरेंद्र गौतम का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed