{"_id":"6334a9e33fd7e0133c7b8c39","slug":"crime-up-news-orai-news-orai-orai-news-knp7206710104","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौतेले पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौतेले पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
उरई। सौतेले पिता को बेटी के साथ दुष्कर्म करने में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
चुर्खी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पिता की मौत के बाद मां ने दूसरे युवक से शादी कर ली थी। इसके बाद से वह शहर के एक मोहल्ले में किराये के मकान में रह रही थी।
नवरात्र के चलते सोमवार को मां गांव चली गई थी। इसी दौरान सौतेला पिता घर आया और उसे अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने दादी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद दादी के साथ किशोरी कोतवाली पहुंची। जहां पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है। एसपी रवि कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में आने पर आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।