{"_id":"5ea088578ebc3e9028289866","slug":"crime-orai-news-orai-news-knp5565508178","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर बात करने से रोकने पर पत्नी ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल पर बात करने से रोकने पर पत्नी ने फांसी लगाई
विज्ञापन
रामपुरा में मृतका के पति से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : ORAI
रामपुरा। पत्नी को मोबाइल पर बात करने से मना किया तो पति-पत्नी में कहासुनी हो गई। इस पर पत्नी ने गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने जब महिला को फांसी पर लटकता देखा तो आनन फानन में उसे नीचे उतारा लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष आरके सिंह ने पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतका के मायके वालों को भी सूचना दे दी गई है। थानाध्यक्ष का कहना है प्रथम दृष्टया मामला पति-पत्नी के विवाद का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच होगी।
रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम बहराइच निवासी अवधेश कुमार की 30 वर्षीय पत्नी पूजा ने बुधवार की सुबह 10 बजे घर के कमरे में लगी खूंटी में गमछे से फांसी लगा ली। घटना के समय पति गांव में किसी काम से चला गया था। जब वह घर लौटकर आया तो पूजा को फांसी के फंदे पर लटकता देख उसके होश उड़ गए। उसकी चीख पुकार सुनकर पास पड़ोस के लोग भी आ गए और आनन फानन में मृतका की सास ने गमछे को काट कर मोहल्ले वालों की मदद से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
इस पर थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के मुताबिक पति-पत्नी मंगलवार की रात मोबाइल पर बात करने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद भी बुधवार की सुबह महिला मोबाइल पर बात कर रही थी। पति द्वारा मना करने पर वह नाराज हो गई और उसने गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि मृतका का मायका महेबा ब्लाक के पिपरायां हैं। मायकेवालों को सूचना दे दी गई है। पूजा की शादी 15 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके एक 9 वर्ष का बेटा भी है। उसकी मौत से परिजनों में मातम छा गया।