फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   crime, orai news

शोहदों को चेताया, छात्राओं को समझाया

Tue, 04 Feb 2020 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
crime, orai news
कॉलेज के बाहर छात्राओं से बात करते शक्ति टीम प्रभारी। - फोटो : ORAI
उरई। एसपी के निर्देश पर छेड़खानी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए शक्ति मोबाइल की टीम की ओर से स्कूल कालेजों के बाहर अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम प्रभारी रानी गुप्ता ने स्कूल कालेजों के आसपास खड़े शोहदों को चेतावनी दी। इस पर कुछ लड़के तो टीम की महिला सदस्यों के सामने हाथ पैर जोड़ते नजर आए। वहीं टीम के सदस्यों ने कालेज की छात्राओं को अपने मोबाइल नंबर देते हुए कहा कि कभी भी कहीं पर भी कोई दिक्कत हो तो वे फोन करने में न हिचकें। छात्राओं ने टीम प्रभारी को कुछ प्वाइंट भी बताए जहां पर शोहदों का जमावड़ा लगा रहता है।
विज्ञापन

शक्ति मोबाइल की टीम ने डीवीसी कालेज रामनगर, आर्य कन्या इंटर कालेज के पास अभियान चलाया। यहां पर कई बाहरी लड़के चाय व पान की दुकान में खड़े मिले। एक बार तो प्रभारी को सादे कपड़ों में देख शोहदे कुछ समझ न सके लेकिन जब उनके पीछे खाकी वर्दी वाली महिला सिपाही आकर खड़ी होने लगीं तो लड़कों में हड़कंप मच गया। प्रभारी ने लड़कों के नाम पते पूछे और उन्हें दोबारा कालेज के आसपास झुंड बनाकर खड़े न होने के लिए चेताया। इसके बाद टीम ने आर्य कन्या कालेज की छात्राओं से गेट पर बातचीत की, कहा कि छात्राएं डरे, घबराए नहीं शोहदों की शिकायत करें, पुलिस उन पर कार्रवाई भी करेगी। टीम में कांस्टेबल मीना और अपराजिता आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed