फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   crime, orai news

सड़क पर बालू फेंककर भागा ओवरलोड ट्रक

Thu, 23 Jan 2020 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
crime, orai news
बंगरा(जालौन)। एसडीएम माधौगढ़ सालिग्राम की अगुवाई में बंगरा-भिंड मार्ग पर चेकिंग के दौरान आधा दर्जन से अधिक बालू से भरे ओवरलोड ट्रक पकडे़ गए। कुछ ट्रक वापस मध्य प्रदेश की तरफ भाग निकले। एक ट्रक ने पकड़े जाने के भय से सड़क के बीचो.बीच बालू को पलट दिया और वापस मध्य प्रदेश की तरफ भाग गया। सड़क पर बालू फैलने से कुछ देर के लिए जाम भी लगा रहा। बता दें कि एमपी के रास्ते से रोजाना ही दर्जनों ओवरलोड ट्रक माधौगढ़ और रामपुरा थानों के सामने से गुजरते हैं लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। इस पर ही कुछ ग्रामीणों ने मामले की शिकायत एसडीएम से की थी। इस पर एसडीएम ने अभियान चलाकर ट्रकों की धरपकड़ की। एसडीएम का कहना है कि किसी कीमत पर ओवर लोडिंग नहीं होने दी जाएगी। वे समय समय पर चेकिंग कर वाहनों की धरपकड़ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed