{"_id":"63a33fef4f82376b686786c1","slug":"crime-orai-news-knp734734037","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: जालौनः नाव पर सवार 11 लोग यमुना में डूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: जालौनः नाव पर सवार 11 लोग यमुना में डूबे
विज्ञापन
महेवा। नाव पर सवार 11 लोग यमुना नदी में डूब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने डूब रहे लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया। नाव सवार लोगों के मोबाइल व रुपये नदी में बह गए।
सिरसा कलार थाना क्षेत्र के पाल गांव के पास से निकली यमुना नदी में बुधवार को नाव डूब गई। वहां मौजूद पिथऊपुर के कुछ लोगों ने डूब रहे लोगों को बाहर निकाला। नाव में सवार बृजेंद्र सिंह का बेटा काफी दूर बह गया। उसे लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला। नाव में सवार कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के भाल गांव निवासी बृजेंद्र सिंह, नूरपुर चुर्खी निवासी संतोष सिंह, डोडियापुर थाना राजपुर जिला कानपुर देहात निवासी रामलखन सिंह ने बताया कि नाव में महिलाओं सहित 11 लोग सवार थे। उसमें छह बाइकें भी रखी थी। एक बच्चा भी था। नदी में उनके छह मोबाइल, एक महिला की जंजीर, कान के बाले व पर्स पानी में बह गया है। थानाध्यक्ष दिव्यप्रकाश तिवारी का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।
ग्रामीणों की माने तो इस वर्ष नदी में नाव चलाने का ठेका नहीं उठाया गया है। पाल सरैनी घाट, खड़गुई घाट पर कुछ लोग अवैध तरीके से नावों का संचालन करा रहे हैं। मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद भी कार्रवाई नहीं होती है। इसके चलते हादसे हो जाते हैं।