{"_id":"61993cb7c92061447201afe7","slug":"crime-orai-news-knp665148579","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका कर्मी का शव खंदक में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका कर्मी का शव खंदक में मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एट (जालौन)। नगर पालिका कर्मी का शव संदिग्ध हालत में झांसी जिले की सीमा में झांसी-कानपुर हाईवे के किनारे खंदक में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर जालौन जिले के के एट व झांसी के पूछ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद परिजनों को सूचना दी। हाईवे किनारे मृतक की बोलेरो कार भी खड़ी मिली। मामला झांसी थाने का होने के कारण पूछ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सूचना पाकर परिजन भी झांसी पहुंच गए है।
उरई शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर निवासी ओंकार सिंह निंरजन (55) झांसी के मऊरानीपुर नगरपालिका में कर एवं सफाई निरीक्षक के पद पर तैनात थे। शनिवार की सुबह पांच बजे कार से उरई स्थित घर से मऊरानीपुर जाने के लिए निकले थे। लगभग छह बजे सुबह झांसी के पूंछ थानाक्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे के किनारे खंदक में उनका शव अर्ध नग्न हालत में पड़ा मिला।
परिजनों ने बताया कि ओंकार कई दिनों से बीमार चल रहे थे। इसकी वजह से वह ड्यूटी नहीं जा पा रहे थे। शनिवार की सुबह ही वह मऊरानीपुर के लिए निकले थे। उनकी मौत से पत्नी रेखा, पुत्र आशीष, पुत्री नीतू का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उधर, पुत्र आदित्य पटेल ने बताया कि सुबह 5 बजे उसके पिता बोलेरो से घर से अकेले निकले थे। उसने पापा को नाश्ता एवं चाय खाने को दी थी, क्योंकि उसकी मां रेखा देवी बीमार रहती हैं जिसकी वजह से वह देखभाल करते हैं। उसके पिता दो दिन से उरई जिला अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें उल्टियां एवं हिचकियां आ रही थीं। शुक्रवार को वह अस्पताल से घर वापस आए थे। शव के पास पानी से भरी बोतल पड़ी थी। आदित्य का कहना है कि मृत्यु हार्ट अटैक के कारण हो सकती है।