फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   crime

महिला की हत्या के तीन आरोपी पकड़े गए

Mon, 25 Oct 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव रगेदा में महिला की हत्या कर शव जलाकर जंगल में फेंकने का खुलासा हो गया। पुलिस ने हत्यारोपी ससुराल के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों महिला के जेठ हैं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि संपत्ति के लालच में महिला की हत्या की थी।
विज्ञापन

एसपी रवि कुमार ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में खुलासा करते हुए बताया कि गांव रगेदा में वंदना नामक महिला की हत्या कर शव को जलाकर जंगल में फेंक दिया गया था। मृतक महिला के भाई रोहित यादव निवासी निवाड़ी मध्य प्रदेश की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने मृतका के जेठ जाहर सिंह, रामनारायण, विशंभर सभी निवासी रगेदा उरई पर हत्या करने का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

महिला के भाई ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने 17 अक्तूबर को उसकी बहन वंदना को सिर में डंडा मारकर हत्या कर दी थी और शव को जलाकर गायब कर दिया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कोतवाली पुलिस टीम ने तीनो हत्यारोपी भाइयों को रगेदा मोड़ के पास से सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। वंदना के पति ने एक वर्ष पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में जाहर सिंह ने बताया कि उन लोगों ने घर में ही वंदना को डंडे से मारा था और मारने के बाद जंगल में ले जाकर जलाया था। वह लोग उसकी संपत्ति हड़पना चाहते थे, इसके चलते उसकी हत्या कर दी। जेठ जाहर सिंह महिला पर बुरी नजर भी रखता था। पुलिस टीम में कोतवाल नागेंद्र पाठक, उपनिरीक्षक अरविंद सिंह, जितेंद्र सिंह, सिपाही अरिहंत, अंकुर आदि शामिल रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed