{"_id":"616db4ffb95b022bc81d0508","slug":"crime-orai-news-knp658963577","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदूक समेत पकड़ा गया हत्यारोपी प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदूक समेत पकड़ा गया हत्यारोपी प्रधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। सिरसाकलार थाना क्षेत्र के गधेला गांव में दशहरा के दिन शस्त्र पूजन के दौरान ग्राम प्रधान संजय सिंह ने बंदूक से फायर किया था। गोली लगने से वहां मौजूद किसान लक्ष्मीकांत (70) की मौत हो गई थी। किसान के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान संजय सिंह व दो अन्य पर हत्या और धमकाने का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने रविवार की शाम बस्तेपुर बंबा के पास से प्रधान संजय सिंह को बंदूक सहित गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ग्राम प्रधान ने बताया कि कई वर्षों से वीर सिंह के घर के बाहर दशहरा वाले दिन शस्त्र पूजन का कार्यक्रम होता आ रहा था। ग्रामीणों के बुलाने पर वह भी कार्यक्रम में गए थे। इसी दौरान धोखे से वीरपाल की बंदूक से चली गोली से लक्ष्मीकांत की मौत हो गई।
पुलिस ने प्रधान संजय सिंह के खिलाफ दर्ज हत्या के मामले को गैर इरादतन हत्या में तब्दील किया और वीरपाल व ग्राम प्रधान के खिलाफ आम्रस एक्ट की धारा बढ़ा दी है। ग्राम प्रधान को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अजय कुमार, उपनिरीक्षक विजय द्विवेदी, आरक्षी गोपेंद्र आदि शामिल रहें।