{"_id":"616db5011f747e133b18b769","slug":"crime-orai-news-knp658961635","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत 10 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति समेत 10 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला का आरोप है कि पति ने उसके घर आकर तलाक दे दिया। विवाहिता के पिता की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने पति समेत ससुराल के 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तिलक नगर निवासी चांद अली ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी कानपुर नगर के यशोदा नगर थाना क्षेत्र के देवकी नगर मोहल्ले में की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में कार व पांच लाख रुपये नगद की मांग को प्रताड़ित करने लगे थे।
पांच सितंबर को ससुराल वालों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद दामाद ने उसके घर आकर तीन बार तलाक बोल दिया। पुलिस ने पति समेत ससुराल के 10 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।