फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   crime

किशोरी ने पिता पर लगाया शारीरिक शोषण के प्रयास का आरोप

Mon, 07 Jun 2021 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
crime
कोंच। किशोरी ने पिता पर शारीरिक शोषण के प्रयास का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पिता जबरदस्ती करने का प्रयास करता है। विरोध करने पर पिटाई करता है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामला पति-पत्नी के विवाद का भी लग रहा है। लिहाजा जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी सोमवार को मां के साथ कोतवाली पहुंची। उसने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि पिता जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करता है। जब मां बीच में आती है तो उसको भी पीटता है। कई बार तो शराब के नशे में धुत्त होकर भी जोर जबरदस्ती का प्रयास कर चुका है। घर में खाना भी नहीं बनने देता है।
विज्ञापन

उधर, पुलिस का कहना है कि किशोरी की ेमां ने यूपी-112 को रविवार की रात फोन पर पति पर मारपीट करने के आरोप लगाए थे। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पति फरार हो चुका था। सोमवार की सुबह मां-बेटी कोतवाली आईं और दोनों ने अलग-अलग तहरीरें दीं। इनमें मारपीट और बेटी से अश्लील हरकतें करने का जिक्र किया गया है। कोतवाल बलिराज शाही का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। यदि बेटी के साथ गलत हरकत के प्रयास की बात सही निकली तो आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed