{"_id":"5fa834998ebc3e9be74e4b9f","slug":"crime-orai-news-knp59325845","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससीएसटी एक्ट समेत दो मामलों में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससीएसटी एक्ट समेत दो मामलों में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन थाना क्षेत्रों में मारपीट, एससी/एसटी की रिपोर्ट दर्ज
उरई (जालौन)। तीन थाना क्षेत्रों में मारपीट और एससी/एसटी के मामलों की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
रेढन थाना क्षेत्र के खैरावर गांव के गंधर्व सिंह ने थाने में विनोद और उसके तीन साथियों पर पत्नी, बेटी और उसको कुल्हाड़ी मारकर घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं क्योलारी के सुरेंद्र जाटव ने सुलखना के राघवेंद्र सिंह गुर्जर और उनके तीन अज्ञात साथियों पर मारपीट कर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गालीगलौज करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वहीं गोहन थाने में सरावन के कमल ने हमीर सिंह और एक अज्ञात पर मारपीट और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने की रिपोर्ट दर्ज कराई, जबकि कुरसेड़ा के देवेंद्र कुमार की तहरीर पर रद्दू पुत्र टप्पू व तीन अन्य पर मारपीट कर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज गई। उधर, शहर कोतवाली के मोहल्ला रामनगर निवासी सुरेशचंद्र ने रामनगर के विकास पांचाल और पांच अन्य पर मारपीट व एससी/एसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई।