फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   crime

आधा दर्जन युवकों ने दुकान में तोड़फोड़ कर दो दुकानदारों को पीटा

Sun, 08 Nov 2020 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
crime
मारपीट करने वाले युवक को पकडे लोग। - फोटो : ORAI
आटा (जालौन)। फोटो कापी का पैसा मांगने पर छह युवकों ने लाठी डंडों से दुकानदार पर हमला बोल लिया। दुकान में तोड़फोड़ कर सामान भी सड़क पर फेंक दिया। बीच बचाव करने पर एक दुकानदार और दो अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने मारपीट करने वाले युवकों को दबोच लिया है।
विज्ञापन

रेलवे क्रासिंग के पास रहने वाले विनीत यादव फोटो कापी व जनरल स्टोर की दुकान किए हैं। रविवार दोपहर करीब तीन बजे कुछ युवक दुकान पर पहुंचे और फोटो कापी कराई। पैसों को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद चार बाइक पर करीब छह युवक पहुंचे और लाठी, डंडे व कोल्ड्रिंग की बोतलों से विनीत पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

दुकान में तोड़फोड़ कर सामान सड़क पर फेंक दिया। बाइक मिस्त्री साबिर ने बीच बचाव करने आए तो हमलावरों ने उन्हें भी पीट दिया। मिलन व बलराम पांचाल के साथ भी मारपीट की। हमले में चारों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रिरुआ गांव के सतेंद्र, पुत्तन, ग्राम करमेर निवासी तुलसीराम, ग्राम जोराखेरा निवासी मोहित, ग्राम बरदर निवासी विवेक, ग्राम बमहौरी निवासी हरिओम को पकड़ लिया। हल्का इंचार्ज जगत नारायण ने बताया कि मारपीट करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। घायलों का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed