{"_id":"5e4d786a8ebc3ef2780ac9e9","slug":"crime-orai-news-knp545711899","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पम्प पर फौजियों का हंगामा, शांति भंग की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पम्प पर फौजियों का हंगामा, शांति भंग की कार्रवाई
विज्ञापन
कालपी। क्षेत्र के पेट्रोल पंप पर उस समय हड़कंप मच गया जब पेट्रोल लेने पहुंचे दो फौजियों का पंप कर्मचारियों से विवाद हो गया। मामला कहा सुनी से शुरू होकर हाथापाई तक पहुंच गया। गुस्साए फौजियों ने पंप पर काफी देर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों फौजियों को हिरासत में लेकर शांति भंग की कार्रवाई की।
कालपी कोतवाली क्षेत्र के उसरगांव हाइवे स्थित कृष्णा पेट्रोल पंप में बुधवार दोपहर बाइक सवार दो फौजी पहुंचे। पेट्रोल लेने के दौरान फौजियों का कर्मचारियों से विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों फौजी नशे में थे और उन्होंने कर्मचारियों की पिटाई कर हंगामा शुरू कर दिया। कर्मियों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
सूचना पर ज्ञान भारती चौकी इंचार्ज गोकुल सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देख दोनों फौजी और उग्र हो गए। पुलिस ब्रजेंद्र सिंह निवासी ग्राम भिटारी तथा जितेंद्र सिंह निवासी ग्राम नादई को पकड़कर कोतवाली ले आई, जहां पर दोंनो के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई। दोनों दोस्त हैं और छुट्टियों में अपने गांव आए थे।