{"_id":"5e1f61748ebc3e4b0658a484","slug":"crime-orai-crime-orai-news-knp5386568111","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी
विज्ञापन
कोतवाली में शिकायत करने पहुंचे ठगी का शिकार महिलाएं
- फोटो : ORAI
कोंच (जालौन)। कलक्ट्रेट का बड़ा बाबू बताकर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर एक दिव्यांग युवक व युवती ने गांव की महिलाओं से लाखों ऐंठ लिए और चंपत हो गए। महिलाओं ने कोतवाली पहुंच कर तथा कथित ठगों के खिलाफ शिकायत की है और पैसा दिलाने की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के गोराकरनपुर निवासी प्रेमादेवी पत्नी ठाकुरदास कुशवाहा के साथ बुधवार को दर्जनों महिलाओं के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव की ही रहने वाली एक दिव्यांग युवती जो खुद को दिव्यांग एसोसिएशन की पदाधिकारी बताती है। वहीं उसके साथ आए युवक को कलक्ट्रेट का बाबू बताकर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठग लिए। महिलाओं ने बताया कि गांव की लगभग छह दर्जन महिलाएं विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा उज्जवला जैसी योजनाओं में पात्रता की श्रेणी में हैं लेकिन लिखा पढ़ी की औपचारिकताएं जानने में असमर्थ होने का लाभ उक्त दिव्यांग युवती व युवक ने उठाते हुए उन लोगों को भरोसा दिया कि उन लोगों का काम करा दिया जाएगा लेकिन जमानत के तौर पर उन्हें पांच-पांच हजार रुपये जमा कराने होंगे जिसमें काम हो जाने के बाद पांच-पांच सौ रुपये काट कर बकाया वापस कर दिए जाएंगे। इस तरह 17 अगस्त 2019 को उन लोगों ने चुखरू मोहम्मद, राजेश कुशवाहा, राज मोहम्मद, सीमादेवी, सियारानी सहित 69 लोगों से तकरीबन 2 लाख 35 हजार रुपये ऐंठ लिया है लेकिन अभी तक उन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिल सका है। उन्होंने पुलिस से उनका रुपये वापस दिलाने की मांग की है। इस पर कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र सिंह का कहना है कि शिकायती पत्र मिला है जांच कर कार्रवाई करेंगे।
ॲ