{"_id":"623f5b176ebc7b616f6b9ac5","slug":"crime-news-orai-news-knp6876742153","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालपी में डिप्टी सीएम केशव के बेटे की कार में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालपी में डिप्टी सीएम केशव के बेटे की कार में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, बेटा घायल
विज्ञापन
जालौन के कालपी के आलमपुर बाईपास चौराहे के पास डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे की कार में टक?
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई/कालपी। कानपुर-झांसी हाईवे पर शनिवार दोपहर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश मौर्य की कार में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में योगेश घायल हो गए और चालक मौके पर ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने योगेश व उनके दो दोस्तों को दूसरी कार से उरई के सर्किट हाउस पहुंचाया। वहां जिला अस्पताल के डॉक्टर ने योगेश का इलाज किया। हादसे के वक्त योगेश दोस्तों के साथ लखनऊ से मध्य प्रदेश के जिला दतिया स्थित मां पीतांबरा देवी के दर्शन करने जा रहे थे। उधर, रात में योगेश मौर्य दोस्तों के साथ लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कानपुर-झांसी हाईवे पर कालपी कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर चौराहे पर सड़क पार कर रही कानपुर की तरफ से आ रही लग्जरी कार (एचआर 26-डीबी-7044) के पीछे के हिस्से में ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में कार पर सवार डिप्टी सीएम केशव मौर्य के बेटे योगेश मौर्य घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके पर ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भाग गया।
डिप्टी सीएम के बेटे की कार दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ कालपी राम सिंह और कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह फौरन मौके पर पहुंच गए। ट्रैक्टर चालक को पकड़ने के बाद घायल योगेश और उनके दोस्तों को दूसरी कार से उरई के सर्किट हाउस पहुंचाया। यहां उरई जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक आर्या ने योगेश का इलाज किया। डॉ. आर्या ने बताया कि योगेश को मामूली चोटें आईं हैं। कोई गंभीर बात नहीं है। सर्किट हाउस पहुंचने के बाद डिप्टी सीएम ने बेटे योगेश से वीडियो कॉल कर बात की। उन्होेंने डॉक्टर से भी बेटे को आई चोटों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
पुलिस की योगेश की क्षतिग्रस्त कार व ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हादसा ट्रैक्टर ट्राली चालक की लापरवाही से हुआ है। हादसे के वक्त ट्रैक्टर ट्राली लेकर चालक सड़क पार कर रहा था, उसी दौरान उसने डिप्टी सीएम के बेटे की कार में टक्कर मार दी।

जालौन के सर्किट हाउस में मौजूद घायल योगेश मौर्या के इलाज के बाद जानकारी देती डाक्टरों की टीम।- फोटो : ORAI

जालौन के उरई जिला अस्पताल के डॉ. दीपक आर्या से उरई के सर्किट हाउस में वीडियो कॉल से जानकारी लेते डि- फोटो : ORAI