फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   crime news

.सड़क पर शव रखकर लगाया जाम, हंगामा

Fri, 25 Mar 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
crime news
कोंच। थानाक्षेत्र के बसोव गांव से अगवा फैक्ट्री कर्मी की हत्या कर दी गई थी। हत्यारों ने उसका शव गांव से झांसी जिले के पूंछ क्षेत्र में एक नदी में फेंक दिया था। गुरुवार को पुलिस को उसका शव मिला था। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार की रात फैक्ट्री कर्मी का शव झांसी से उसके गांव पहुंचा, तो परिजन आक्रोशित हो गए। उन लोगों ने शव को घर के सामने ही सड़क पर रखकर हंगामा किया।
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर दर्ज एफआईआर में हत्या की धारा बढ़ाने व आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किए जाने का भरोसा देकर मामला शांत कराया। तब करीब डेढ़ घंटे बाद परिजन शव को सड़क से उठाकर घर ले गए।
विज्ञापन

बसोव गांव निवासी कुंवरलाल ने 22 मार्च को बेटे सुनील के अपहरण का आरोप लगाते हुए गांव के ही रवींद्र और उसके भाई बब्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। इसके बाद गुरुवार को कोंच थाना पुलिस ने झांसी जिले के पूंछ थानाक्षेत्र स्थित खकल नहर से सुनील का शव बरामद कर लिया था। देर रात पोस्टमार्टम के बाद उसका शव गांव पहुंचा तो परिजन आपा खो बैठे। उन्होंने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी बलराज शाही ने आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चलती कार में गला घोटकर मारा था
सुनील हत्याकांड का खुलासा करते हुए कोतवाली प्रभारी बलिराज शाही ने बताया कि नामजद रवींद्र कुमार व उसके भाई बबलू उर्फ नवल बिहारी और फरीदाबाद में साथ रहने वाले पंकज को एट थाना क्षेत्र के पिंडारी हाईवे के पास से गिरफ्तार किया गया है। तीनों जिला छोड़कर भागने की फिराक में थे। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि रविवार को तड़के तीनों आरोपी सुनील अहिरवार को गांव से कार में बैठाकर ले गए थे। सुनील आगे वाली सीट पर बैठा था। पंकज कार चला रहा था। रवींद और बब्लू पीछे वाली सीट पर बैठे थे। सभी ने शराब पी हुई थी। बब्लू और रवींद्र ने चलती कार में सुनील की गमछा से गला घोटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसका शव पूंछ क्षेत्र स्थित नहर में ले जाकर फेंक दिया था।

आरोपी रवींद्र का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ साल 2012 में हत्या व 2022 में दहेज हत्या का मामला दर्ज हुआ था। बताते हैं कि पत्नी की हत्या के मामले में भी आरोपी है।

गुरुवार की रात गांव बसोव में मृतक के परिजनों को समझाते कोतवाल

गुरुवार की रात गांव बसोव में मृतक के परिजनों को समझाते कोतवाल- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed