{"_id":"622e3277b7d6240a87774c03","slug":"crime-news-orai-news-knp685494817","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। माधौगढ़ क्षेत्र के भगवानपुरा गांव में छह दिन पहले युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। शनिवार दोपहर बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से जेल भेज दिया गया।
भगवानपुरा गांव निवासी विनय की गांव के ही शिशुपाल से रंजिश चल रही है। सात मार्च 2022 को पुरानी रंजिश में दोनो के बीच कहासुनी हो गई। इस पर शिशुपाल ने विनय पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया था। विनय को मरणासन्न हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था।
पुलिस ने विनय की पत्नी रश्मि की तहरीर पर एससीएसटी एक्ट, हत्या का प्रयास, मारपीट की रिपोर्ट शिशुपाल पर दर्ज की थी। रविवार की सुबह कोतवाली पुलिस ने भगवानपुरा मोड़ पुलिया के पास से शिशुपाल सिंह को कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने शिशुपाल की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।