फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   crime news

किसान के घर से जेवर व नकदी चोरी

Sun, 13 Mar 2022 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
crime news
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरेखी में चोरों ने तीन ट्यूबवेल व एक घर को निशाना बनाया। चोर ट्यूबवेल से स्टार्टर व घर से 60 हजार रुपये नगद व डेढ़ लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर समेत लगभग दो लाख का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने चोरी की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन

औरेखी गांव निवासी किसान नीतू कुशवाहा के घर शनिवार की रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर 60 हजार रुपये, सोने का मंगलसूत्र, झुमकी, अंगूठी आदि पार कर दिया। सुबह जब लोग सोकर जागे तो घर में बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। गृहस्वामी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। गृहस्वामी ने बताया कि उन्हें कैंसर है। फसल बेचकर इलाज कराने के लिए उन्होंने रुपये रखे थे। मई में उनके घर में शादी है जिसके चलते जेवर भी घर पर रखे हुए थे। वहीं चोरों ने गांव के ही महेश वर्मा, राघवेंद्र नगाईच व दीपक खरे के औरेखी मौजा में लगे ट्यूबवेलों से स्टार्टर भी चोरी कर लिए। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed