{"_id":"621a608d99cc8927c04661cc","slug":"crime-news-orai-news-knp6827596187","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा दिखाकर महिला से जेवर नगदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचा दिखाकर महिला से जेवर नगदी लूटी
विज्ञापन
उरई। चुर्खी थाना क्षेत्र के बावई रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे दिखाकर एक महिला से जेवर व नकदी लूट ली। महिला के शोर मचाने पर बदमाश बाइक पर बैठकर भाग गए। महिला ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिरसाकलार थाना क्षेत्र के जरारा गांव निवासी गुड्डी देवी शनिवार को अपनी बहन के घर चुर्खी थाना क्षेत्र के सरसई गांव जा रही थी। चुर्खी तिराहे पर बैठकर वह सवारी वाहन का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान बाइक से दो युवक आए और उससे पूछा कि कहां जाना है। गुड्डी ने सरसई जाने की बात कही, तो युवकों ने कहा कि वह भी सरसई जा रहे है। इसके बाद युवकों ने गुड्डी को अपनी बाइक पर बिठा लिया। चुर्खी क्षेत्र के बावई रोड पर एक सुनसान जगह पर युवकों ने बाइक रोकी और गुड्डी को तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और मंगलसूत्र, झुमकी, पायल, कपड़े मोबाइल फोन व 1500 रुपये लूटकर भाग गए।
गुड्डी के बहन के घर पहुंचकर परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। उसके बाद परिवार के लोग उन्हें थाने ले गए। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।