{"_id":"66182cb01d6f8ee56c0872d5","slug":"created-awareness-for-voting-by-holding-poetry-seminar-orai-news-c-224-1-ka11004-113322-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: काव्य गोष्ठी कर मतदान के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: काव्य गोष्ठी कर मतदान के लिए किया जागरूक
Fri, 12 Apr 2024 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 12 Apr 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
उरई। जिला प्रशासन की ओर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत टाउनहॉल स्थित काशी मुक्ता मंच से साहित्यकारों व कवियों ने काव्य पाठ कर मतदान पर जोर दिया। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने कहा की हर मतदाता मतदान अवश्य करें, यह उनका अधिकार है। इसके प्रयोग से बेहतर राष्ट्र का निर्माण संभव है।
काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार यज्ञदत्त त्रिपाठी ने सुनाया-शेष तो कुछ भी नहीं है बस बदलता आवरण है, आप जीवित हैं, जीवंत हैं तो अपना मतदान अवश्य करें। इंदु विवेक उदैनिया ने पढा़-बिन मतदान नहीं कल्याण, सोचो समझो विचार करो अपने बुद्धि विवेक कौशल से चलो उठो मतदान करो। शिवा दीक्षित ने पढ़ा- सिर पर घूंघट काढे़ या आंखों पर पर्दा, इतनी महंगाई में भी चला ही लेती है घर का खर्चा।
विमला तिवारी ने पढा-चिंता सारी त्याग कर करें सभी मतदान जाति धर्म सब भूलकर रखें देश का ध्यान। जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन ने पढ़ा-पहले करो मतदान, फिर जलपान, करेंगे मिलकर के लोकतंत्र का सम्मान। शिखा गर्ग, प्रिया श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र पुष्प, अभिषेक सरल आदि ने काव्य पाठ में शत-प्रतिशत मतदान करने का आह्वाहन किया। इस दौरान स्वीप प्रभारी डीआईओएस राजकुमार पंडित, सिटी मजिस्ट्रेट अजीत कुमार जायसवाल, एसडीएम आरती साहू, मुख्य कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी, बीएसए चंद्रप्रकाश आदि मौजूद रहे।