फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Created a fake ID in a woman's name and uploaded photos and videos.

Jalaun News: महिला के नाम से फर्जी आईडी बनाई, फोटो-वीडियो अपलोड किए

Wed, 22 Jul 2026 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Created a fake ID in a woman's name and uploaded photos and videos.
कालपी (उरई)। सोशल मीडिया पर एक महिला के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसकी फोटो और वीडियो का दुरुपयोग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली कालपी पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 जुलाई 2026 को उसे जानकारी मिली कि उसके नाम से इंस्टाग्राम पर एक फर्जी आईडी बनाई गई है। इस आईडी के माध्यम से उसकी फोटो और वीडियो अपलोड किए गए तथा अश्लील भाषा का प्रयोग कर उसकी सामाजिक छवि खराब करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

पीड़िता ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी फोटो और वीडियो का गलत इस्तेमाल कर उसे बदनाम किया जा रहा है, जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने महोबा जिले के छजमनपुरा निवासी आदित्य सिंह वर्मा को आरोपी बनाया है। कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सोशल मीडिया पर बनाई गई फर्जी आईडी समेत अन्य साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed