फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Crackdown on corrupt people will increase after elections, this is just the beginning: Bhanu Pratap

चुनाव के बाद भ्रष्टाचारियों पर बढ़ेगी नकेल, अभी तो शुरूआत है : भानु प्रताप

Wed, 03 Apr 2024 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on corrupt people will increase after elections, this is just the beginning: Bhanu Pratap
उरई। इंडी गठबंधन के लोग भ्रष्टाचार बचाओ रैली निकाल रहे हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई से बौखलाए गठबंधन के नेता कोर्ट के फैसलों के खिलाफ जा रहे हैं।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा 2024 चुनाव के बाद और कड़े फैसले लेगी, अभी तो यह शुरूआत है। यह बात केंद्रीय मंत्री व सांसद जालौन गरौठा भोगनीपुर से भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप वर्मा ने कही। इंडी गठबंधन की रैलियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन नहीं ठगबंधन है। इनकी रैलियां आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार के समर्थन में आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन


चुनावी माहौल में पार्टियों के बीच सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री व जालौन लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप वर्मा ने प्रेस वार्ता के जरिए इंडी गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने बताया कि इंडी गठबंधन के नेता भ्रष्टाचार बचाओ रैली निकाल रहे हैं। जांच एजेंसियों पर निशाना साध कर खुद को बेगुनाह बता रहे हैं, लेकिन मोदीराज में घोटालेबाजों के चेहरे बेनकाब हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके नेता सतेंद्र जैन, मनीष सिसौदिया, केजरीवाल, हेमंत सुरेन जैसे नेताओं को कोर्ट से जमानत नहीं मिल रही है। ऐसे में इंडी गठबंधन कोर्ट पर भी अविश्वास दिखा रहा है। घोटालेबाज देश को लूटना चाहते हैं और यह सोचते हैं कि चर्चा भी नहीं होगी। गठबंधन के यूपी के सहयोगी दल कांग्रेस और सपा भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व पांच हजार करोड़ के घोटाले में जेल से बेल पर चल रहा है। सपा मुखिया सनातन धर्म और रामचरित मानस पर आपत्तिजनक बयान देने वाले नेताओं पर चुप रहते हैं।
मुख्तार मामले में जेल पर उठने वाले सवाल पर भानु प्रताप वर्मा ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। विसरा सुरक्षित किया गया है। जल्द ही जांच रिपोर्ट भी आ जाएगी। 2014 से पूर्व भ्रष्टाचार और माफियाराज का बोलबाला था, दूसरे दलों की सरकारों के दौरान एक जिला एक माफिया का राज चलता था जो अब समाप्त हो चुका है। प्रदेश में कानून का राज स्थापित है।
भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अगले पांच वर्षों में विश्व में पांचवीं से आगे बढ़कर तीसरी आर्थिक शक्ति बनने जा रहा है। कश्मीर में धारा 370 के हटने के बाद खुशहाली आई है, पर्यटन बढ़ा है। अयोध्या में बालक राम का मंदिर 550 साल बाद बना। रामलला दर्शन के लिए प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु जा रहे हैं, अयोध्या भारत की नई धार्मिक राजधानी बनने जा रहा है। जिस तरह से वाराणसी में भव्य बाबा विश्वनाथ का मंदिर बनाया गया है, वह प्रधानमंत्री मोदी की वजह से संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर भी भव्य मंदिर बनेगा।

वहीं, कार्यकर्ता बैठक के दौरान भाजपा की जिला अध्यक्ष और उर्विजा दीक्षित ने सभी कार्यकर्ताओं से चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। इस अवसर पर वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक राठौड़, मंत्री परिषद प्रोफेसर रविकांत द्विवेदी अवध शर्मा, बब्बा शैलेन्द्र सिंह पूर्व चेयरमैन रामपुरा, ब्लॉक प्रमुख अभिमन्यु सिंह डिंपल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed