{"_id":"66a55467cd070d7ceb07d154","slug":"cows-clashed-on-the-highway-couple-travelling-in-a-car-narrowly-escaped-orai-news-c-224-1-ka11004-117757-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: हाईवे पर भिड़े गोवंश, कार सवार दंपती बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: हाईवे पर भिड़े गोवंश, कार सवार दंपती बाल-बाल बचे
Sun, 28 Jul 2024 01:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 28 Jul 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
कदौरा। प्रशासन की लाख कवायद के बाद भी अन्ना गोवंशों से छुटकारा नहीं मिल रहा है। गोवंश स्टेट हाईवे से लेकर गांव की गलियों और सड़कों पर खुलेआम विचरण कर रहे हैं। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
शनिवार को जोल्हूपुर से हमीरपुर जा रहे हमीरपुर निवासी सतीश सचान की कार जब बवीना कठपुरवा तिराहे के पास पहुंची तभी गोवंशों से टकरा गई। गनीमत रही कि कार में सवार उनकी पत्नी निधि और पुत्र राज व प्रिंस बाल-बाल बच गए। किसी तरह अन्य वाहन चालकों ने गोवंशों को हांक कर हाईवे से हटाया। क्षेत्र के सुरेंद्र पाल, नृपेंद्र राजपूत, संजय सिंह आदि ने बताया कि स्टेट हाईवे से गांव की गलियों और सड़कों पर अन्ना गोवंशों की धमाचौकड़ी बनी रहती है। लगातार हो रही शिकायतों पर मंडलायुक्त झांसी ने गोवंशों को नजदीक की गोशाला में संरक्षित करने के लिए आदेश जारी किए थे। पिछले सप्ताह सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास ने पत्र जारी कर निर्देश दिए थे कि स्टेट हाईवे, मुख्य मार्गों, सड़कों और गलियों में गोवंश दिखे तो इसके जिम्मेदार बीडीओ होगे। एडीओ पंचायत संतोष बाबू गौतम ने कहा कि जल्द अभियान चलाकर गोवंशों को गोशाला में शिफ्ट कराया जाएगा।
वाहन की टक्कर से गोवंश की मौत
कोंच। शुक्रवार की देर रात नदीगांव रोड पर नवीन गल्ला मंडी के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन एक गोवंश को रौंद कर भाग गया। घटना के काफी देर तक मृत गोवंश सड़क पर पड़ा रहा। कुछ देर बाद इलाकाई लोगों ने पालिका को सूचना दी पर संज्ञान नहीं लिया गया। इसके बाद लोगों ने एसडीएम ज्योति सिंह को घटना की सूचना दी। एसडीएम के निर्देश के बाद पालिका आरआई सुनील कुमार कर्मचारी लेकर मौके पर पहुंचे और मृत गाय को दफन कराया। (संवाद)