{"_id":"5e1f63698ebc3e4b220734c4","slug":"cow-orai-news-orai-news-knp538660375","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद जिलाधिकारी ने किया गोशाला का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बाद जिलाधिकारी ने किया गोशाला का निरीक्षण
विज्ञापन
कदौरा(जालौन)। जिले में दो दिन से रुक -रुककर हो रही बारिश के बाद गोशालाओं की व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के न सिर्फ जिलाधिकारी ने निर्देश दिए, बल्कि खुद भी बोहदपुरा स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद ब्लाक के भी अधिकारियों ने गोशाला का निरीक्षण कर स्थिति को परखा।
मंगलवार की रात व बुधवार सुबह हुई बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने बोहदपुरा स्थित गोशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मवेशियों को खुले में न रखने के निर्देश दिए। साथ ही गोशाला में कीचड़ न हो, इसके लिए पानी निकासी के इंतजाम दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने सभी उपजिलाधिकारी व बीडीओ को भी निर्देश दिए कि वह अपने क्षेत्र में गोशालाओं स्थिति को परखे। निर्देश के बाद कदौरा में सेक्टर प्रभारी मनोज गुप्ता ने ब्लाक क्षेत्र के कुरहना, आलमगीर, इटौरा गुरु, गररेही कठपुरवा, कुआखेड़ा गांव में स्थित गोशालाओं का निरीक्षण किया। कुरहना आलमगीर में गंदगी व जलभराव देख सफाई कर्मियों की फटकार लगाई तो वही, मवेशियों की संख्या अधिक देख एक अतिरिक्त टिन शेड बनाने का निर्देश प्रधान को दिया। गररेही स्थित गोशाला में मवेशियों को न देख नाराजगी व्यक्त की, जानकारी पर पता चला कि गोशाला में मवेशियों के खाने पीने की व्यवस्था नहीं है मवेशियों को चरवाहों ले गए है। इस पर उन्होंने नाराजी व्यक्त करते हुए सचिव व प्रधान की शिकायत बीडीओ अतिरंजन सिंह से कही। इस संबंध में बीडीओ अतिरंजन सिंह ने कहा कि लापरवाही बरतने वाले सचिवों व प्रधानों की सूची बना ली है जल्द इसकी शिकायत मुख्य विकास अधिकारी से की जाएगी।