{"_id":"665e36b4c64fa8c6630967e6","slug":"counting-agents-are-not-allowed-to-move-from-one-hall-to-another-orai-news-c-224-1-ka11004-115510-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मतगणना एजेंट को एक से दूसरे हाल में जाने की अनुमति नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मतगणना एजेंट को एक से दूसरे हाल में जाने की अनुमति नहीं
Tue, 04 Jun 2024 03:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 04 Jun 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
उरई। सामान्य प्रेक्षक प्रदीप गावंडे केशोराव की मौजूदगी में जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने मतगणना को लेकर राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों व प्रतिनिधियों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। कहा कि मतगणना अभिकर्ता को जारी पास अहस्तांतरणीय होगा और मतगणना अभिकर्ता को एक हाल से दूसरे हाल में जाने की अनुमति नहीं होगी। मतगणना अभिकर्ता अपनी निर्धारित टेबल से दूसरी टेबल पर नहीं जाएंगे। मतगणना के परिणाम की घोषणा के बाद विजयी उम्मीदवार द्वारा जुलूस आदि निकालना प्रतिबंधित रहेगा।
उन्होंने कहा कि चार जून को होने वाली मतगणना के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए 14-14 टेबल लगाई गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारियों को मतगणना स्थल पर बैरिकेडिंग, पानी, भोजन, सुरक्षा व्यवस्था, एंट्री गेट, पार्किंग, मतगणना स्थल के अंदर टेबल चेकिंग से संबंधित सभी बिंदुओं पर आयोग के दिशा निर्देशों पर चर्चा की गई।
स्ट्रांग रूम सुबह साढ़े छह बजे सामान्य प्रेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी एआरओ व प्रत्याशी, निर्वाचन अभिकर्ता की मौजूदगी में खोला जाएगा। राजनीतिक पार्टियों द्वारा नियुक्त किए गए एजेंट को पास लाना अनिवार्य होगा। मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित रहेगा इसके लिए कार्मिक व प्रत्याशियों के निर्वाचन अभिकर्ता के मोबाइल फोन जमा करने हेतु काउंटर बनाया गया है, सभी के मोबाइल फोन जमा किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने सीसीटीवी निगरानी, वाहन पार्किंग, जलपान, बैठने की व्यवस्था, प्रत्याशियों के साथ मतगणना से संबंधित जानकारियों पर बिंदुवार चर्चा की। मतगणना विशिष्ट मंडी स्थित सेन्ट्रल वेयर हाउस पर सुबह 8 बजे से की जाएगी। प्रत्येक विधानसभा के पांच मतदेय स्थलों की वीवीपैट मशीनों की पर्चियों का मिलान रेंडमली चयन लॉटरी के आधार पर संबंधित एआरओ द्वारा उम्मीदवारों एवं चुनाव अभिकर्ताओं तथा सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति में किया जाएगा।
मतगणना के लिए मतगणना काउंटर, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरा का संचालन, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, मीडिया सेंटर, प्रकाश आदि के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसपी ईरज राजा ने कहा कि मतगणना को लेकर मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए है। जिनका सभी को पालन करना होगा। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट अजीत कुमार जायसवाल, राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।