फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Counselling of candidates, allocate school

अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग, स्कूल आवंटित

Sun, 20 Sep 2015 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
अमर उजाला ब्यूरो जालौन Updated Sun, 20 Sep 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
Counselling of candidates, allocate school
हाईकोर्ट के आदेश के करीब एक साल बाद लंबित परिषदीय जूनियर विद्यालयों में गणित व विज्ञान शिक्षकों के नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शनिवार को बीएसए कार्यालय में काउंसिलिंग कराई गई। इस दौरान करीब 382 विद्यालयों में रिक्त पड़े पदों पर काउंसिलिंग की गई।
विज्ञापन


काउंसिलिंग में महिला पुरुष व विकलांग वर्ग के तहत अभ्यर्थियों को विद्यालयों का आवंटन किया गया। मालूम हो कि सूबे में परिषदीय जूनियर विद्यालयों में 29834 गणित व विज्ञान शिक्षकों के रिक्त पड़े पदों पर सीधी भर्ती के लिए तीन साल पहले आवेदन मांगे गए थे।
विज्ञापन


इसके बाद मेरिट के आधार पर गणित व विज्ञान विषय के लिए अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कराई गई। जिले में भी 400 गणित व विज्ञान विषय की सीटों पर काउंसिलिंग के बाद 382 अभ्यर्थियों ने अपनी सीटें लाक कराईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट में मामला पहुंचने और वहां से आए निर्देशों के बाद बेसिक शिक्षा सचिव ने सभी बीएसए को निर्देश दिए कि 21 सितंबर तक गणित व विज्ञान शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएं। इस आदेश के तहत ही शनिवार को बीएसए कार्यालय में गणित व विज्ञान शिक्षकों को विद्यालयों के आवंटन की काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया।


इस दौरान डायट प्राचार्य रतन सिंह, डीआईओएस राजेंद्र बाबू, बीएसए राजेश कुमार वर्मा, जीआईसी प्रधानाचार्य मुन्नी लाल वर्मा, जीजीआईसी प्रधानाचार्या कमला अग्रवाल, खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार, कमलेश गुप्ता, रामगोपाल वर्मा व आरएल विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed