फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Councilors, upset with the Executive Officer's style of functioning, have started an indefinite sit-in protest.

Jalaun News: ईओ की कार्यशैली से नाराज सभासद बेमियादी धरने पर बैठे

Fri, 17 Jul 2026 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Councilors, upset with the Executive Officer's style of functioning, have started an indefinite sit-in protest.
फोटो-17-नगर पालिका में ईओ के खिलाफ धरने पर बैठे सभासद। संवाद
कोंच। नगर पालिका की ईओ की कार्यशैली से नाराज कुछ सभासद गुरुवार को अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। सभासदों ने पालिका परिसर के मुख्य गेट पर प्रदर्शन करते हुए ईओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उन पर कई आरोप लगाए। वहीं, पालिका के मुख्य गेट पर लगे ताले को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया। इस मामले में ईओ और प्रदर्शनकारी सभासद एक-दूसरे पर ताला लगाने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर-1 गांधीनगर के सभासद महेंद्र कुशवाहा सुबह अपनी वार्ड संबंधी समस्याओं को लेकर ईओ से मिलने पहुंचे थे। उनका आरोप है कि ईओ ने समस्याएं सुनने के बजाय उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने अन्य सभासदों को सूचना दी, जिस पर कई सभासद नगर पालिका पहुंचे और धरने पर बैठ गए। धरने में वार्ड नंबर-9 तिलक नगर के रघुवीर कुशवाहा, वार्ड नंबर-10 मालवीय नगर के मनोज मोर, वार्ड नंबर-2 मालवीय नगर की सभासद मीरा तिवारी के प्रतिनिधि गौरव तिवारी, वार्ड नंबर-17 सुभाष नगर के सभासद प्रतिनिधि लकी द्विवेदी, वार्ड नंबर-5 आराजी लेन की सभासद कमर जहां के प्रतिनिधि शकील अंसारी, वार्ड नंबर-20 आजाद नगर के सभासद आजादउद्दीन सहित अमित यादव और सरताज उद्दीन मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान पालिका के मुख्य गेट पर ताला लग जाने से आधार कार्ड सहित अन्य कार्यों के लिए पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ देर तक लोग गेट खुलने का इंतजार करते रहे। बाद में ताला खोल दिया गया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका। ताला किसने लगाया, इसे लेकर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। धरने पर बैठे सभासदों का आरोप है कि ईओ के कार्यभार संभालने के बाद से नगर की मूलभूत समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। वार्डों में टूटी सड़कें, जलभराव, गंदगी, बंद स्ट्रीट लाइट और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों का समाधान नहीं हो रहा है। उनका आरोप है कि शिकायत करने पर सभासदों को मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी जाती है। सभासदों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती तब तक उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
फोटो-18-ईओ मोनिका उमराव।
कुछ सभासदों द्वारा पालिका परिसर में प्रदर्शन और नारेबाजी की गई है। नगर पालिका के मुख्य गेट पर ताला लगाए जाने की जानकारी मिली है, जिसकी सूचना एसडीएम को दे दी गई है। सभासदों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को निराधार हैं। बजट बैठक नहीं होने के कारण नगर पालिका के कई विकास एवं जनहित के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
मोनिका उमराव, ईओ नगर पालिका


वर्जन
ईओ की ओर से मामले की जानकारी दी गई थी। इसके बाद पुलिस एवं उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया था।
हेमंत पटेल, एसडीएम,कोंच

फोटो-17-नगर पालिका में ईओ के खिलाफ धरने पर बैठे सभासद। संवाद

फोटो-17-नगर पालिका में ईओ के खिलाफ धरने पर बैठे सभासद। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed