{"_id":"66773607b72f325e6f05eb24","slug":"council-schools-will-open-from-june-25-there-will-be-a-festive-atmosphere-orai-news-c-224-1-ka11004-116278-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: 25 जून से खुलेंगे परिषदीय स्कूल, उत्सव सा रहेगा माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: 25 जून से खुलेंगे परिषदीय स्कूल, उत्सव सा रहेगा माहौल
विज्ञापन
उरई। परिषदीय स्कूलों में गर्मियों के छुट्टियों के बाद अब 25 जून को स्कूल खुलेंगे। बीएसए ने इसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन स्कूलों को 25 जून से खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। इस बार स्कूल आने वाले छात्र-छात्राओं का टीका लगाकर स्वागत किया जाएगा। स्कूलों को भी रंगोली, गुब्बारों आदि से सजाया जाएगा। बीएसए चंद्रप्रकाश ने बताया कि स्कूल में हलुआ व खीर को परोसा जाएगा। 28 जून से स्कूल आने वाले बच्चों के लिए समर कैंप का भी आयोजन होगा। इसमें पर्यावरण के प्रति जागरूक करने वाली गतिविधियां आयोजित की जाएगी। स्कूल सुबह साढ़े सात बजे से दस बजे तक खुलेगा। इसके बाद 28 जून से 15 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान के तहत छह से 14 साल तक के बच्चों का स्कूल में अनिवार्य रूप से दाखिला दिलाने के लिए अभियान चलेगा। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि पठन पाठ्न में रुचि दिखाकर स्कूलों में नामांकन संख्या बढ़ाए।
स्कूलों में फैली गंदगी होगी साफ
करीब एक महीने से स्कूल बंद है। ऐसे में स्कूलों में गंदगी फैल गई है। इसे लेकर तीन दिन पहले स्कूल खोलकर शिक्षक व स्टाफ साफ सफाई का काम करेगा। क्लासरूम व अन्य कक्षों की साफ सफाई, पानी की टंकी, किचिन, शौचालय आदि की सफाई की जाएगी।
रजिस्टरों को भी किया जाएगा डिजिटल
उपस्थिति रजिस्टर, प्रवेश पंजिका, कक्षावार छात्र उपस्थिति पंजिका, मिडडे मील पंजिका आदि रजिस्टरों को डिजिटल रूप दिया जाएगा। पहले चरण चरण में उपस्थिति और मिड डे मील रजिस्टरों का डिजिटलाइजेशन किया जाना है। प्रेरणा पोर्टल पर हर दिन की गतिविधियां अपलोड की जानी है।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी, एसआरजी, एआरपी, जिला समन्वयकों को निर्देशित किया गया है कि वह 28 जून को किसी एक स्कूल में उपस्थित रहकर स्वागत कार्यक्रम में प्रतिभाग करें और पूरी रिपोर्ट उन्हें दें।
चंद्रप्रकाश, बीएसए जालौन