फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Cotedar hanged to death by accusing Purti inspector of harassment

पूर्ति निरीक्षक पर उत्पीड़न का आरोप लगा कोटेदार ने फांसी लगाकर जान दी

Sun, 05 Apr 2020 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Cotedar hanged to death by accusing Purti inspector of harassment
रणधीर सिंह की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुर में कोटेदार ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। कोटेदार के भाई ने पूर्ति निरीक्षक पर भाई का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पूर्ति निरीक्षक ने आरोपों को निराधार बताया है। एसडीएम कौशल कुमार का कहना है कि कोटेदार के भाई के आरोपो की जांच कराई जाएगी। परिजनों ने शाम को एक सुसाइड नोट भी एसडीएम को व्हाट्स एप पर दिया है जिसमें पूर्ति निरीक्षक को कोटेदार ने अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रामपुर निवासी रणधीर सिंह पुत्र श्याम सुंदर (30) पिछले तीन-चार वर्षों से सरकारी उचित दर की दुकान चला रहा था। रविवार दोपहर करीब 2 बजे वह घर के अंदर कमरे में फांसी लगा ली। परिजन आननफानन में उसे सीएचसी ले गए, जहां कार्यवाहक चिकित्साधीक्षक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसडीएम कौशल कुमार व सीओ राहुल पांडेय भी पहुंच गए। कोटेदार के भाई आशीष ने कालपी के पूर्ति निरीक्षक कमल सिंह पर आरोप लगाया कि पूर्ति निरीक्षक लगातार एक सप्ताह से उसके भाई का उत्पीड़न कर रहे थे जिससे तंग आकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक कमल सिंह ने बताया कि उन्होंने 4 अप्रैल को कोटेदार की दुकान का निरीक्षण किया था जिसमें दुकान बंद पाई गई थी व अभिलेखों के मुताबिक राशन सामग्री भी नहीं पाई गई थी जिसकी रिपोर्ट डीएम व जिला पूर्ति निरीक्षक को कल ही दे दी गई थी व गवाहों की उपस्थिति में निरीक्षण टिप्पणी भी अभिलेखों में अंकित की गई थी। एसडीएम कौशल कुमार ने बताया कि मृतक के भाई के आरोपों की जांच कराई जाएगी। परिजनों ने अस्पताल में कोई सुसाइड नोट नही दिया था शाम को व्हाट्सएप पर एक सुसाइड नोट दिया है। इस कागज की भी जांच कराई जाएगी। कोतवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुसाइड नोट पर लिखे आरोप
कोटेदार ने डीएम और एसडीएम के नाम लिखे सुसाइड नोट में बताया है कि वह अनाज 23 व 30 मार्च को ही वितरित कर चुका था। इसके बावजूद शनिवार को पूर्ति निरीक्षक ने दुकान पर उससे न सिर्फ अभद्रता की बल्कि जेल भेजने की भी धमकी दी। जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed