फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Costs are not covered due to lack of proper rates for crops

Jalaun News: फसलों के उचित रेट न मिलने से नहीं निकल रही लागत

Mon, 11 Sep 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 11 Sep 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Costs are not covered due to lack of proper rates for crops
फसलों के उचित रेट न मिलने से नहीं निकल रही लागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
माधौगढ़। भारतीय किसान यूनियन स्वतंत्र गुट की बैठक शिवम तिवारी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें किसानों को संगठन में जोड़ने को लेकर चर्चा की गई।
तहसील क्षेत्र के बिजदुआं में आयोजित बैठक में भारतीय किसान यूनियन स्वतंत्र गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष तरूण शर्मा ने कहा कि देश को आजाद हुए 75 साल हो गए फिर भी किसान आजाद नहीं हो पाया है। फसलों के रेट कम होने से लागत नहीं निकल पा रही है, जिससे किसान आए दिन आत्महत्या करने को मजबूर हैं। वही मुख्यमंत्री द्वारा किसानों को फ्री बिजली मिलना हवाहवाई साबित हो रहा है। वही किसानों के ट्रांसफर्मर पर मीटर लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान यूनियन के स्वतंत्र गुट में ज्यादा से ज्यादा किसानों को जोड़ा जा रहा है। जिससे संगठित होकर सरकार के खिलाफ अपनी बात कह सके। उन्होंने कहा कि एंको के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर कट था। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के अधिकारी कट बंद कर दिया था। किसानों के धरना पर कट बंद नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि कोई भी सरकार हो किसानों के हित के लिए कोई काम नही करती है। इस दौरान दीपक शर्मा, सतेंद्र यादव, गौरव ठाकुर, मोहित पाठक, इनाम सिंह, अर्पित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed