{"_id":"5edbd7b78ebc3e90655822ff","slug":"corona-positive-young-man-used-to-come-so-bank-seal-orai-news-knp564117499","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव युवक आता था, इसलिए बैंक सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव युवक आता था, इसलिए बैंक सील
विज्ञापन
कालपी में इलाहाबाद बैंक शाखा हुई सील
- फोटो : ORAI
कालपी। नगर में पाए गए कोरोना पॉजिटिव मरीज का संपर्क इलाहाबाद बैंक की मंडी शाखा से भी बना था। इसलिए प्रशासन के निर्देश पर शनिवार को बैंक शाखा सील कर दी गई और मैनेजर सहित सभी कर्मचारियों को कोरोना टेस्ट के लिए मेडिकल कालेज भेजा गया है।
बता दें कि नगर के मोहल्ला नई बस्ती बिजली घर रोड निवासी एक व्यक्ति शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। कोरोना मरीज ने बताया कि वह लेनदेन के काम से उक्त बैंक की शाखा लगातार आता जाता रहा है। एसडीएम के निर्देश पर शनिवार सुबह बैंक के खुलने के समय मैनेजर सहित सभी कर्मचारी इकट्ठा हो गए। शाखा मैनेजर ने इलाहाबाद बैंक के रीजनल मैनेजर कानपुर अनिल कुमार को अवगत कराया। प्रशासन व बैंक अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद बैंक को सील कर दिया गया है। बाद में उपजिलाधिकारी ने सभी कर्मचारियों को कोरोना के टेस्ट कराने के लिए मेडिकल कालेज में भेजा। बैक के बंद होने से खातेदारों को परेशानी से जूझना पड़ा।
49 संदिग्धों के लिए गए सैंपल
कालपी। नई बस्ती मोहल्ले में दमन से लौटे युवक के कोरोना पॉजिटिव आने पर उसके संपर्क में आने वाले 49 लोगों को चिह्नित कर एंबुलेंस से कोरोना टेस्ट के लिए मेडिकल कालेज भेजा गया। सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए झांसी भेजे गए हैं। इस दौरान उपजिलाधिकारी कौशल कुमार, नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे, सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के कार्रवाई अधीक्षक डॉ सुंदर सिंह मौजूद रहे।