फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Corona positive turned out to be migrant from Daman

कोरोना पॉजिटिव निकला दमन से लौटा प्रवासी

Fri, 05 Jun 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Corona positive turned out to be migrant from Daman
कालपी में मोहल्ले में मौजूद अधिकारी - फोटो : ORAI
कालपी (जालौन)। कस्बे में एक और युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। अब जिले में कुल संख्या 49 हो गई है, जिसमें 41 ठीक हो चुके हैं और तीन की मृत्यु हो चुकी है और 5 एक्टिव मामले हैं। शुक्रवार को पॉजिटिव आया युवक हाल ही में दमन से परिवार के साथ लौटा था। फिलहाल युवक के परिजनों को क्वारंटीन कर इलाके को सैनिटाइज कराने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी एक 30 वर्षीय युवक 26 मई को गुजरात के दमन से कालपी अपने घर में परिवार सहित आया था। यहां उसकी थर्मल स्क्रीनिंग हुई और उसे घर में बच्चों सहित होम क्वारंटीन कर दिया गया था। इसके बाद 2 जून को उसकी कोरोना टेस्टिंग के लिए सैंपल झांसी भेजा गया। शुक्रवार को युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद उपजिलाधिकारी कौशल कुमार, ईओ सुशील कुमार दोहरे, स्वास्थ्यकर्मियों व नगरपालिका की टीम के साथ संक्रमित युवक के मोहल्ले पहुंचे। इसके बाद मोहल्ले को सैनिटाइज कराकर इलाके को सील कर दिया गया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि संक्रमित के संपर्क में जो भी लोग आए हैं, उनके भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

कालपी में कुल नौ मामले, सात हुए ठीक
कालपी। कस्बे में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या नौ हो गई है जिसमें से सात मरीज सही होकर अपने घर आ गए हैं। एसडीएम कौशल कुमार ने बताया कि नगर में एक्टिव केस की संख्या कुल दो है। ठीक होने वालों में एक 80 साल की महिला भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट आई निगेटिव, राहत
जालौन। नगर के मोहल्ला चिमनदुबे निवासी व्यापारी की रिपोर्ट निगेटिव आने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है। व्यापारी की सोमवार को कानपुर से लौटने के बाद मौत हो गई थी। इस पर सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

131 सैंपल लिए गए, महिला अस्पताल से लौटे मरीज
उरई। शुक्रवार को 131 लोगों के सैंपल लिए गए। तीन मई तक के सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी है। अभी 4 मई को भेजे गए 159 सैंपल समेत 321 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी है। महिला अस्पताल में शुक्रवार को सेवाएं बंद होने से महिला मरीजों को परेशान होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed