{"_id":"6189600f80bd1821c24c6ba1","slug":"corona-orai-news-knp6628021134","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम व एसपी ने वैक्सीन केंद्र का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम व एसपी ने वैक्सीन केंद्र का निरीक्षण किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटा। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक डॉ. रवि कुमार ने सोमवार की दोपहर आटा कस्बे के स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे वैक्सीन केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया।
निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने लोगों से अपील की कोरोना से लड़ने के लिए वैक्सीन जरूर लगवाएं। साथ ही अपने सगे संबंधियों को भी प्रेरित करें। डॉ. अशोक कुमार ने बताया आटा में 3486 लोगों को वैक्सीन लगना है, जिसमें 3100 लोगों ने लगवा ली है, अभी 250 लोग बचे हैं। जल्द ही इन सभी का टीकाकरण कराया जाएगा। इस मौके पर सीएमओ जालौन डॉ. एनडी शर्मा व बीडीओ अश्विनी कुमार के अलावा डॉ. अशोक कुमार, डॉ.अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
उधर, बीएसए प्रेमचंद यादव ने बताया कि डीएम के निर्देशानुसार कोविड महामारी के खिलाफ वैक्सीनेशन के लिए लोगों को जागरुक करने के लिए उद्देश्य से 9 नवंबर को जागरुकता रैली निकाली जानी है। उन्होंने कक्षा एक से आठ तक संचालित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया कि वह प्रधान और विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष के सहयोग से लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरुकता रैली निकाले और लोगों को दोनों डोज लगवाने के लिए प्रेरित करें।