फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   corona

कोरोना से सात की मौत, 264 और संक्रमित

Tue, 04 May 2021 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
corona
उरई। कोरोना संक्रमण के मंगलवार को 264 नए केस आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8539 हो गई है। सात लोगों की मौत भी हुई है। मृतकों की संख्या भी बढ़कर 135 पहुंच गई है। अब तक 6295 लोग ठीक हो चुके है। फिलहाल 2109 केस एक्टिव है। वहीं 253 लोगों के ठीक होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

अब तक 375335 सैंपल लिए जा चुके हैं। मंगलवार को ट्रूूनेट जांच में 7, एंटीजन जांच में 41 पॉजिटिव निकले हैं। शेष आरटीपीसीआर जांच में पॉजिटिव आए है। संक्रमितों में सर्वाधिक उरई तहसील क्षेत्र के हैं। इसके अलावा कोंच तहसील क्षेत्र के सतोह गांव में 32 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रियंका ने कहा कि जो भी मरीज होम आइसोलेशन में है। यदि किसी मरीज का ऑक्सीजन लेवल कम होता है और वह कोविड एल वन अस्पताल में भर्ती होना चाहता है तो वह कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 05162-252516, 252313,253357,257090, 250039 पर कॉल करके एल वन अस्पताल में भर्ती हो सकते हैं। एल वन अस्पताल में अभी 220 बेड खाली हैं। वहीं सीएमओ डॉ. ऊषा सिंह ने बताया कि मंगलवार को 1392 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। जिन इलाकों में संक्रमित मिल रहे हैं वहां सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed