{"_id":"5eb053668ebc3e9031065304","slug":"corona-chain-not-known-send-14-more-samples-orai-news-knp558494466","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना चेन का पता नहीं, 14 और सैंपल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना चेन का पता नहीं, 14 और सैंपल भेजे
विज्ञापन
चेन का पता नहीं, 14 और सैंपल भेजे
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। जिले में पांच कोरोना पॉजिटिव मरीजों के बीच की चेन खोजने के लिए सोमवार को भी 14 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें संक्रमित महिला के परिवार के लोग एक चिकित्सक समेत 14 लोग शामिल है। हालांकि अभी दो दिन की रिपोर्ट नहीं आई है।
बता दें कि जिला अस्पताल के डाक्टर, उनकी पत्नी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद एक निजी अस्पताल का ओटी मैनेजर, एक किराना दुकानदार भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की सर्वे टीम ने मोहल्ला कृष्णानगर से एक ऐसी महिला को खोजा था, जिससे कई दिनों से बुखार आ रहा था। जांच में वह भी कोरोना संक्रमित पाई गई। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जिले में संक्रमण पहुंचा कैसे। सबसे पहले जिला अस्पताल के डाक्टर को कोरोना संक्रमण हुआ और फिर उनकी पत्नी भी कोरोना संक्रमित हो गई, लेकिन बाहर से लौटी उनकी बेटी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। ओटी मैनेजर को कोरोना संक्रमित के मामले में अभी तक कोई चेन नहीं मिली है। दुकानदार के मामले में यही हाल है। अब कृष्णानगर निवासी महिला के मामले में नोएडा से लौटी उसकी बेटी की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। सीएमओ डा. अल्पना बरतारिया का कहना है कि सोमवार को 14 सैंपल भेजे गए है। अभी दो दिन के सैंपल की रिपोर्ट नहीं आई है।
इलाज करने वाले डाक्टर क्वारंटीन
मोहल्ला कृष्णानगर की कोरोना संक्रमित महिला कुछ दिन पहले जिला अस्पताल में इलाज के लिए एक डाक्टर के पास गई थी। चिकित्सक का भी सोमवार को सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। उन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। महिला की बेटी और पति राजकीय मेडिकल कालेज में क्वारंटीन हैं।