{"_id":"6a42bcbbf5a808ae4d010604","slug":"copper-oil-and-equipment-stolen-from-a-transformer-by-the-highway-orai-news-c-224-1-ori1005-146119-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: हाईवे किनारे ट्रांसफार्मर से तांबा, ऑयल और उपकरण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: हाईवे किनारे ट्रांसफार्मर से तांबा, ऑयल और उपकरण चोरी
विज्ञापन
आटा। नेशनल हाईवे पर स्थित साईं मंदिर के सामने आटा जाने वाली विद्युत लाइन पर लगे ट्रांसफार्मर को चोरों ने निशाना बनाया। वे ट्रांसफार्मर से तांबा, ऑयल और अन्य उपकरण निकाल ले गए, जबकि मौके पर केवल लोहे का खोखा पड़ा मिला। घटना के बाद पाल ट्यूबवेल की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है, जिससे किसानों की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।
ग्रामीणों के अनुसार साईं मंदिर के सामने लगा यह ट्रांसफार्मर पाल ट्यूबवेल को बिजली आपूर्ति करता था। सोमवार सुबह जब लोग मौके पर पहुंचे तो ट्रांसफार्मर का पूरा सामान गायब मिला और केवल उसका खाली ढांचा पड़ा था। आशंका है कि चोर रात के अंधेरे में ट्रांसफार्मर खोलकर उसके अंदर का कीमती सामान निकाल ले गए।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में इससे पहले भी ट्रांसफार्मरों से चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। घटना की सूचना बिजली विभाग के जेई नवनीत को दे दी गई है। फिलहाल विभाग की ओर से थाने में कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।