फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Contributed three and a quarter million for the cowshed

गोशाला के लिए सवा तीन लाख का किया योगदान

Sun, 26 Jan 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Contributed three and a quarter million for the cowshed
कोंच। तहसील क्षेत्र के बीहड़ इलाके ऐवरा में बनने बाली गोवंश वन विहार का निर्माण दो एकड़ में बनना प्रस्तावित था।
विज्ञापन

हालांकि गोशाला के निर्माण के लिए सरकार की ओर से धन की व्यवस्था की गई है लेकिन जहां गोशाला बननी है, वहां अपेक्षित सरकारी भूमि नहीं उपलब्ध हो पाने के कारण निजी तौर पर किसानों से क्रय करनी पड़ी है। इस भूमि की कीमत 7 लाख 41 हजार है और सरकारी तौर पर पर्याप्त धन की व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण एसडीएम कोंच अशोक कुमार ने कोंच के समाजसेवियों और व्यापारियों को प्रेरित किया कि गोवंश संरक्षण में अपना योगदान देकर वे पुण्य लाभ कमाने का मौका न गंवाएं।

व्यापारियों और समाजसेवियों ने भी आगे आकर अपना हाथ खोला और इस प्रकार 64 लोगों से 3 लाख 25 हजार रुपये इकट्ठा हो गए जिन्हें एसडीएम ने ऐवरा की उक्त गोशाला के लिए भेज दिया है। एसडीएम ने बताया है कि जिला स्तर पर गो संरक्षण समिति के नाम से इलाहाबाद बैंक उरई में खाता है जिसमें कुछ व्यापारियों ने सीधे जमा करा दिया था और कुछ ने नकद राशि प्रदान की है। दान दाताओं की सूची बना कर डीएम को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed