फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Contract workers reaped the house lights , commotion

संविदा कर्मी के घर की बत्ती काटी, हंगामा

Tue, 05 Jan 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Tue, 05 Jan 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Contract workers reaped the house lights , commotion
ईपीएफ की मांग को लेकर बिजली विभाग के संविदा कर्मियों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे राजेश याज्ञिक के घर की बत्ती काटने की कार्रवाई से मंगलवार को संविदा कर्मियों का गुस्सा भड़क उठा। गुस्साए कर्मचारी पूर्व विधायक के साथ अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पहुंचे तो वहां गेट बंदकर अंदर नहीं जाने दिया। इस पर पूर्व विधायक की मौजूदगी में दो
विज्ञापन


घंटे तक जमकर हंगामा किया। उधर, अधीक्षण अभियंता के कार्यालय का गेट बंद रहने से काम के सिलसिले में आने वाले लोगों को खासी दिक्कत हुई। जिले में तैनात संविदा कर्मियों को वर्ष 2010 से ईपीएफ की धनराशि नहीं दी गई है। इसको लेकर संविदा कर्मी शनिवार से कार्य बहिष्कार कर कालपी रोड स्थित सब डिवीजन कार्यालय पर धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को बिजली विभाग के जेई सुमित साहू व अन्य अधिकारी आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संविदा कर्मी राजेश याज्ञिक के राजेंद्र नगर बालघर विद्यालय के पास स्थित मकान पर पहुंचे और बिजली चोरी व बिल आदि चेक किया। राजेश याज्ञिक का आरोप है कि सब ठीक मिलने पर भी उसके घर का बिजली कनेक्शन काट दिया गया। यह कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलन को खत्म कराने के लिए दबाव बनाने के लिए की गई है। इसके बाद संविदा कर्मी राजेश याज्ञिक ने पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत के घर जाकर सारी घटना बताई। उसने बताया कि घर का बिजली कनेक्शन उनके पिता जगमोहन के नाम से है। बिजली का बिल भी जमा है और बिजली चोरी भी नहीं पकड़ी गई। इसके बावजूद कनेक्शन

काट दिया गया। इस पर पूर्व विधायक संविदा कर्मियों के साथ अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे। पर पूर्व विधायक व संविदा कर्मियों के आने की भनक लगते ही विभाग के लोगों ने कार्यालय के मुख्य गेट व अंदर के गेट पर ताला डाल दिया। इससे कोई भी अंदर नहीं जा सका। बताते हैं कि पूर्व विधायक ने इस बीच विभागीय अधिकारियों से फोन पर

संपर्क करने का प्रयास किया। पर सभी के नंबर बंद मिले। इस पर खफा संविदा कर्मियों ने गेट के बाहर जमकर हंगामा किया। करीब दो घंटे तक चले बवाल के बाद भी गेट का ताला न खुलने पर पूर्व विधायक लौट गए। उनका कहना है कि यह मामला शासन तक पहुंचाया जाएगा।

उधर, जानकारी मिली है कि बिजली विभाग के सहायक अभियंता बाबूलाल ने संविदा कर्मी राजेश याज्ञिक के पिता जगमोहन याज्ञिक के खिलाफ कोतवाली में बिजली चोरी की तहरीर दी है। उधर, इस बाबत शहर कोतवाल आलोक सक्सेना का कहना है कि मामले की जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सहायक


अभियंता बाबूलाल का कहना है कि संविदा कर्मी के घर चेकिंग के मामले को बिना वजह तूल दिया जा रहा है। रूटीन चेकिंग के तहत संविदा कर्मी के घर पर भी चेकिंग की गई थी। वहां बिजली चोरी करते मिलने पर मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed