फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Continue to target young-Ramnath

लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ें युवा-रामनाथ

Sun, 08 May 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 08 May 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Continue to target young-Ramnath
राधिका गार्डन में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में बच्चों को पुरस्कृत करते बिहार केे राज्यपाल रामनाथ कोविंद। - फोटो : अमर उजाला
बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने यहां कहा कि युवा शक्ति सकरात्मक सोच के साथ आगे बढ़ती है तो राष्ट्र की तरक्की होती है। लक्ष्य बनाकर युवाओं को आगे बढ़ना होगा। चमक-दमक में अक्सर युवा अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं, जो ठीक नहीं है। भारतीय संस्कृति को संरक्षित और आगे बढ़ाना होगा। मातृ शक्ति का सम्मान हमारी परंपरा रही है, इसे आगे
विज्ञापन


बढ़ाना होगा। वे रविवार को उरई में  नगर पालिका परिषद व किड्सजी संस्था की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। अभिनंदन समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में बिहार के महामहिम राज्यपाल रामनाथ कोबिंद का अभिनंदन किया गया। अभिलाषा उपाध्याय व ज्योति पांडेय ने
विज्ञापन


बुके भेंट कर व बैज लगाकर उनका सम्मान किया। नगर पालिका परिषद की चेयरमैन गिरजा चौधरी व सभासदों ने स्मृति चिह्न भेंट किए। उमाशंकर वर्मा ने राज्यपाल को मुकुट पहनाया। पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि विजय चौधरी ने बुके देकर सम्मानित किया। कोरी समाज के रामप्रकाश मुखिया, काशी कोरी, विनोद वर्मा आदि ने भी अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बिहार के राज्यपाल ने कहा कि युवाओं में एकाग्रता जरूरी है, जब वह चमक दमक में उलझ जाता है तो वह अपने मुख्य लक्ष्य से भटक जाता है। युवाओं के कंधों पर इस राष्ट्र की तरक्की का भार है, उन्हें लक्ष्य बनाकर सकरात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। मदर्स डे पर कहा कि जहां पर कौटंबिक परंपरा नहीं है वहां पर इन दिवसों का महत्व अधिक है।

हम इनको मनाएं जरूर लेकिन अपनी संस्कृति को भी आगे बढ़ाएं। उन्होंने बुंदेलखंड को अपनी कर्मभूमि बताया और कहा कि यहां के लोगों ने उन्हें बहुत कुछ दिया है। कई मायनों में यूपी व बिहार में समानता होने की बात कही। बिहार को लेकर जो आमजन में सोच है वैसा बिहार नहीं है।   इस दौरान स्कूल के छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महामहिम ने

उन्हें पुरस्कृत भी किया। जल प्रबंधन बेहतर तरीके से करने पर डीएम संदीप कौर, 1090 नंबर का बेहतर प्रचार प्रसार और उसके महत्व को समझाने के प्रयास पर एसपी बबलू कुमार


को सम्मानित किया। इस मौके पर मंचासीन यज्ञदत्त त्रिपाठी, शैलेंद्र पांडेय, डॉ. रेणू चंद्र, डा. राजश्री पुरवार के अलावा कार्यक्रम में सदर विधायक दयाशंकर वर्मा, एडीएम आनंद कुमार समेत राजनीतिक दलों के तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पवन पुत्र बादल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed