{"_id":"6956d6dcc988d5c95a018bc3","slug":"container-collides-with-dumper-in-fog-driver-injured-after-being-trapped-in-cabin-orai-news-c-224-1-ori1005-138691-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: कोहरे में डंपर से भिड़ा कंटेनर, केबिन में फंसकर चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: कोहरे में डंपर से भिड़ा कंटेनर, केबिन में फंसकर चालक घायल
विज्ञापन
फोटो - 01 हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिस और क्षतिग्रस्त वाहन
आटा। कानपुर-झांसी नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह घने कोहरे में आटा थाना क्षेत्र के भभुआ मजार के पास पीछे से आ रहे कंटेनर ने आगे चल रहे डंपर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आटा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला। घायल चालक को एनएचआई की एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
बताया गया कि अहमदाबाद से वाराणसी जा रहा कंटेनर कोहरे के कारण आगे चल रहे डंपर को समय रहते नहीं देख सका और उसमें पीछे से जा घुसा। हादसे में कंटेनर चालक तौफीक अली (38) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के चलते कुछ समय के लिए नेशनल हाईवे के एक लेन पर यातायात बाधित रहा, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। (संवाद)