फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Construction of toilets stopped, workers beaten

शौचालय निर्माण रुकवाया, मजदूरों को पीटा

Tue, 25 Aug 2020 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Construction of toilets stopped, workers beaten
क्षेत्र के लमसर गांव में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य रोके जाने के बाद लगी भीड़ व मौजूद पुलि - फोटो : ORAI
कदौरा। क्षेत्र के ग्राम लमसर में कुछ अराजकतत्वों ने निर्माणाधीन जगह को अपनी बताकर गांव में बन रहे सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य रोक मजदूरों को मारपीट कर भगा दिया। सूचना पर पहुंचे बीडीओ ने जमीन के कागजात मांगे और न दिखा पाने पर निर्माण कार्य शुरू कराकर चेतावनी दी कि अगर दोबारा कार्य रोका तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

शासन के स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत प्रत्येक गांव में सार्वजनिक शौचालय निर्माण के लिए ग्राम पंचायतों को धनराशि उपलब्ध कराई है, ताकि ग्रामीणों को परेशानी न हो। इसी के तहत ब्लाक क्षेत्र के ग्राम लमसर में सार्वजनिक शौचालय निर्माण को शासन ने 6 लाख रुपये दिए हैं, जिस पर ग्राम पंचायत ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया। गांव के दबंगों ने जमीन अपनी बताकर जबरन निर्माण कार्य को रुकवा मजदूरों को मारपीट कर भगा दिया। मजदूरों ने मामले की सूचना प्रधानपति लालाराम को दी। तब प्रधान ने मामले की जानकारी बीडीओ व पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे बीडीओ अतिरंजन सिंह ने लेखपाल दर्शन सिंह को बुला कर जगह की पैमाइश कराई और विरोध करने वालों से जगह के कागजात मंगाए, लेकिन उक्त लोग कागज नहीं दिखा पाए। उन्होंने कहा कि जगह ग्राम सभा की है। उन्होंने निर्माण कार्य को दोबारा शुरू कराकर चेतावनी दी कि अगर निर्माण कार्य रुकवाया तो एफआईआर कराई जाएगी। इसके बाद बीडीओ अतिरंजन सिंह ने गांव में कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने 2018-19 व 2020-21 में लगाए गए, पौधरोपण को देखा साथ ही बारिश के पानी को रोकने के लिए बनाए गए बंधा व जलरोक बांध का निरीक्षण कर किसानों से बात की। इस दौरान अवर अभियंता मनरेगा अमित मिश्रा, अनुरुद्ध सिंह यादव, रोजगार सेवक सहित पुलिस कर्मी व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed