{"_id":"62f0057347ba971a672e3a08","slug":"construction-of-incomplete-mrf-center-started-orai-news-knp7117720118","type":"story","status":"publish","title_hn":"खबर प्रकाशित होने के बाद जागा नगर पंचायत प्रशासन,अधूरे एमआरएफ सेंटर का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खबर प्रकाशित होने के बाद जागा नगर पंचायत प्रशासन,अधूरे एमआरएफ सेंटर का निर्माण शुरू
विज्ञापन
कदौरा। नगर पंचायत का मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर दो साल से अधूरा पड़ा है। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। हरकत में आए अधिकारियों ने अधूरे पड़े कार्य को पूरा कराना शुरू कर दिया है।
नगर पंचायत ने कूड़ा निस्तारण के लिए दो साल पहले कांशीराम कालोनी के पास 40 लाख रुपये की लागत से एमआरएफ सेंटर का निर्माण शुरू कराया था। अधिकारियों की उदासीनता व ठेकेदार की लापरवाही से सेंटर का निर्माण पूरा नहीं हो सका। जिस कारण नगर से निकलने वाला कूड़ा सार्वजनिक स्थानों पर लगातार फेंका जा रहा था। अमर उजाला ने इसी समस्या को रविवार के अंक में प्रमुखता से उठाया था।
अवर अभियंता ब्रजेंद्र सिंह ने बताया कि ठेकेदार को एक सप्ताह के अंदर निर्माण पूरा करने की चेतावनी दी हैं। तय समय पर निर्माण पूरा न करने पर ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी और फर्म को ब्लैक लिस्ट में डाला जाएगा।