फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Connectivity roads on Yamuna river are still submerged, traffic halted

Jalaun News: यमुना स्थित पर संपर्क मार्ग अभी भी डूबे, आवागमन ठप

Wed, 10 Sep 2025 01:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Connectivity roads on Yamuna river are still submerged, traffic halted
कालपी। चार दिनों से यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 108 मीटर के नीचे 107.40 मीटर पर बना हुआ है। जलस्तर का न बढ़ना राहत की बात है पर दुश्वारियां अभी भी बरकरार हैं। तीन गांवों का संपर्क मार्ग अभी भी मुख्यालय से कटा है। लोगों को 30 से 40 किमी घूमकर या फिर नाव से मुख्यालय आना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से 60 सेंटीमीटर कम है। हथिनी कुंड बांध से पानी छोड़ने के अलावा राजस्थान एवं मध्य प्रदेश में हुई बारिश का असर यमुना नदी में दिखाई दे रहा है। चार दिन बीत जाने के बावजूद भी यमुना का जलस्तर स्थिर बना हुआ है। यमुना का जलस्तर स्थिर रहने से रायड, दिवारा एवं मंगरौल पड़री रपटा डूबा हुआ है। जिससे यहां के ग्रामीणों को चार दिन से अधिक होने के बावजूद भी नाव से तहसील मुख्यालय आना पड़ रहा है। या फिर इन गांव के ग्रामीणों को 30 से 40 किलोमीटर चक्कर काटकर मुख्यालय आना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल अभी यमुना के जलस्तर में बढ़ने की कोई आशंका नहीं है। एक या दो दिन बाद जलस्तर में और कमी होने की संभावना है। यमुना के तटीय क्षेत्रों के ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन












रबी की फसल के लिए किसानों की चिंता बढ़ी



जुलाई माह में यमुना का जलस्तर दो बार बढ़ चुका है, जिससे यमुना तटीय क्षेत्र के ग्राम कीरतपुर, धर्मपुर, देवकली, गुढाखास, मंगरौल, महेवा,पड़री, नरहान, दहेलखंड के अलावा लगभग 36 गांव बाढ़ प्रभावित रहे थे। इन गांव में किसानों की खरीफ की फसलें यमुना के पानी में डूब कर खराब हो चुकी हैं। इसके बाद किसानों को अब रबी की फसलों में भी बुआई करने में देरी हो रही है। यमुना का जलस्तर अगर समय से कम नहीं होता है तो किसानें की रबी की फसलों की बुआई समय से नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed