फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Congressmen will take out padyatra in protest against inflation, unemployment

महंगाई बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेसी निकालेंगे पदयात्रा

Thu, 04 Aug 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Congressmen will take out padyatra in protest against inflation, unemployment
उरई। स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक में नौ से 15 अगस्त तक लोकसभा क्षेत्र में 75 किलोमीटर की पदयात्रा निकालने की रणनीति बनाई है।
विज्ञापन

पार्टी के जिला कार्यालय शहीद भवन में गुरुवार को आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी राहुल राय ने कहा कि देश का युवा बेरोजगार है। किसान विरोधी नीतियों के चलते किसानों का जीवन यापन मुश्किल में है। भाजपा देशभर में नफरत और हिंसा फैलाई जा रही है जबकि हमारे देश के विचारधारा हमेशा ही प्रेम अहिंसा की रही है। उन्होंने कहा कि पदयात्रा न्यूनतम 75 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह पदयात्रा लोकसभा क्षेत्रों के सभी विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। लोकसभा में आने वाले ब्लाक से 11 पद यात्री नौ अगस्त से 15 अगस्त तक चलेंगे। इस पद यात्रा का प्रारंभ और समापन सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के प्रतीक से होगा। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष दीपांशु समाधिया ने शुक्रवार को महंगाई के विरोध में कांग्रेसी गिरफ्तारी देंगे। इस दौरान प्रदेश सचिव अनुज मिश्रा, डॉ. रेहान सिद्दीकी, चौधरी श्यामसुंदर, अमित पांडेय, जितेंद्र मिश्रा, सिद्धार्थ दिवोलिया, उर्मिला सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed