{"_id":"5ef4f3858ebc3e42e1174539","slug":"congressmen-demonstrated-on-a-cycle-rickshaw-orai-news-knp567607034","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल-रिक्शे पर बैठ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल-रिक्शे पर बैठ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह चौराहे पर प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
- फोटो : ORAI
उरई। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को वापस लेने की मांग पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने गांधी चबूतरा पर एकत्रित होकर साइकिल और रिक्शा पर बैठकर मोदी सरकार के विरोध में नारेबाजी कर गांधी प्रतिमा से शहीद भगत सिंह चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा ने कहा कि बढ़ी कीमतें किसान की कमर तोड़ने का काम करेंगी। तत्काल कीमत वापस ली जाए ताकि इस आपातकाल में महंगाई की मार देश की गरीब जनता पर न पड़े। शहर अध्यक्ष डॉ रेहान सिद्दीकी, प्रभारी प्रशासन दीपांशु समाधिया ने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी मानसिकता से काम कर रही है। सेवादल जिलाध्यक्ष धीरेंद्र शुक्ला, वरिष्ठ नेता संतराम नीलांचल ने कहा कि देश में एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर जनता के साथ लूट की जा रही है।
इस दौरान अशोक द्विवेदी, सिद्धार्थ दिवोलिया, संतोष ठाकुर, रामकुमार गुप्ता, सुरेश दुबे, नेतराम निरंजन, अमित पांडेय उसरगांव,अरविंद शुक्ला,सचेंद्र चौहान, इमरान मंसूरी, हेमंत रिछारिया, अखिलेश चौधरी, शिवम तिवारी, दीपक कुशवाहा, पुरुषोत्तम त्रिपाठी आदि रहे।